दिल्ली आतंकी प्लान की जांच तेज, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के कथित लिंक की पड़ताल

0
10
pakistani don shazad bhatti
pakistani don shazad bhatti


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के वर्दवान से गिरफ्तार आतंकी हमीम मंडल उर्फ हमीद फुएगो से जुड़ी जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं. बता दें, जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और दिल्ली समेत महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी. हालांकि इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है और एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं. 

कब हुआ मामले का खुलासा 

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एसआईटी ने साहिबगंज के बरहड़वा से एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. युवती पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हमीम मंडल की करीबी बताई जा रही है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने हमीम को किसी बातचीत के दौरान दिल्ली में बड़े हमले की योजना का जिक्र करते हुए सुना था. हालांकि उसने यह भी कहा कि उसे इस साजिश की पूरी जानकारी नहीं थी.

सोशल मीडिया पर हुआ था संपर्क 

इतना ही नहीं, जांच एजेंसियों के अनुसार, युवती का संपर्क करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हमीम मंडल से हुआ था. वहीं इस दौरान धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और कई बार उनकी मुलाकात भी हुई. जब युवती से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की तो उसने हमीम के संपर्कों और नेटवर्क से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की. वहीं पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल एसआईटी उसे आगे की जांच और जानकारी जानने के लिए अपने साथ वर्दवान ले गई हैं. 

31 जुलाई को थाने में दर्ज हुई थी शिकायत 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्दवान पुलिस थाने में 31 जुलाई को दर्ज एफआईआर में गंभीर आरोप शामिल हैं. केस में पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और उनके स्थानीय सहयोगियों की मदद से हथियार जुटाने, संवेदनशील प्रतिष्ठानों और संरक्षित व्यक्तियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी इकट्ठा करने, गणमान्य लोगों के अपहरण या हत्या की साजिश तथा देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की तैयारी जैसे आरोप दर्ज किए गए हैं. 

मामले को लेकर हो रही गहन जांच 

जांच एजेंसियों का कहना है कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण हर पहलू की गहन जांच की जा रही है. फिलहाल एसआईटी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध आतंकी नेटवर्क, उसके विदेशी संपर्कों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे षड्यंत्र और इसमें शामिल लोगों की भूमिका साफ हो सकेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here