क्या Delulu बनने से मिलेगा सच्चा प्यार? Gen-Z के इस सीक्रेट फॉर्मूले में छिपा है रोमांस का तड़का

0
5
Delulu is the Solulu, Gen Z Relationship
Pinterest

नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया Gen-Z के बीच Delulu शब्द बहुत ट्रेंड कर रहा है. इसका मतलब है ऐसी बातों पर भी पूरा यकीन कर लेना जिनके सच होने की कोई गारंटी नहीं होती है। इंस्टा और टिकटॉक पर Delulu is the Solulu के मीम्स हर जगह छाए हुए हैं। लेकिन सवाल है कि क्या रिलेशनशिप में थोड़ा Delulu होना फायदेमंद हो सकता है? 

कैसे होती है Delulu की आपके जीवन में एंट्री 

दरअसल होता कुछ यूं है कि अगर आपको कोई पसंद है और उसने आपकी स्टोरी देख ली, मैसेज का रिप्लाई कर दिया या थोड़ी ज्यादा केयर दिखा दी, तो हमारा दिमाग तुरंत सपने बुनने लगता है। हमें लगने लगता है कि शायद उसके मन में भी हमारे लिए वही फीलिंग्स हैं। यहीं से Delulu की एंट्री होती है। हम सामने वाले के छोटे-छोटे इशारों को पॉजिटिव नजर से देखने लगते हैं और खुद को यकीन दिला लेते हैं कि सब हमारे फेवर में जाएगा।

इसका एक पहलू कॉन्फिडेंस से भी जुड़ा है। अगर आप मानते हैं कि आप प्यार और एक अच्छे रिश्ते के हकदार हैं, तो आप अपनी फीलिंग्स बताने में कम हिचकिचाते हैं। यह सोच आपको रिजेक्शन के डर से बाहर निकालती है। लेकिन यहां एक बारीक लाइन है जिसे समझना जरूरी है। आत्मविश्वास और हकीकत को नजरअंदाज करना, दोनों एक ही चीज नहीं हैं।

लोग पॉजिटिव को बना लेते है हकीकत 

वहीं इसी से मेनिफेस्टेशन का कॉन्सेप्ट भी जुड़ हुआ है। आपने भी जरूर सुना होगा कि सोशल मीडिया पर लोग अक्सर कहते हैं कि आपको अपने मनचाहे रिलेशनशिप के बारे में पॉजिटिव सोचना चाहिए और उसे हकीकत मान लेना चाहिए। इससे आप फोकस्ड और उम्मीद से भरे रहते हैं। लेकिन ये ध्यान रखना भी जरूरी है कि सिर्फ सोचने या मेनिफेस्ट करने से सामने वाले की फीलिंग्स नहीं बदल जातीं।

आखिर में रिश्ता दो लोगों की मर्जी और कोशिश से ही बनता है। आप पॉजिटिव रह सकते हैं, खुद पर भरोसा रख सकते हैं, अच्छे रिश्ते की कल्पना कर सकते हैं, लेकिन पार्टनर की चॉइस और उसकी सीमाओं को आप नहीं बदल सकते।

Delulu में भी रियलिटी चेक जरूरी 

अगर Delulu का मतलब खुद पर भरोसा रखना और संभावनाओं के लिए खुला रहना है तो Delulu is the Solulu पूरी तरह गलत भी नहीं है। लेकिन अगर यही Delulu आपको सामने वाले के साफ संकेतों को इग्नोर करने पर मजबूर कर दे, तो मामला बिगड़ सकता है। शायद रिलेशनशिप का सही फॉर्मूला है – थोड़ा Delulu और थोड़ा रियलिटी चेक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here