हरियाणा: सुशासन एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय रतिया में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
एसडीएम ने स्टॉलों का निरीक्षण किया
इस दौरान एसडीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध करवाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक हो सकें।
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य बताया
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना और लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आमजन की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे ऐसे शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सिंह, बीडीपीओ अनिल कुमार, ब्लॉक समिति प्रधान विकास भानीखेड़ा, जिला महामंत्री विकास ललोदा, डॉ. दीप मान, एसईपीओ राजेन्द्र गोदारा, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश स्योकन्द, ग्राम सचिव रविन्द्र, गुलशन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।












