ऑपरेशन मुस्कान के तहत हिसार पुलिस की सराहनीय पहल, गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले किया।

0
5

हिसार: हिसार पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑपरेशन मुस्कान के तहत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ERV-326 की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा बच्ची मुस्कान पुत्री पिंकेश, निवासी चांदनी चौक, शिव कॉलोनी, हिसार को सकुशल तलाश कर उसकी माता के हवाले किया।

बच्ची को सुरक्षित किया और आमजन से अपील की

ERV-326 के स्टाफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित उसकी माता के सुपुर्द किया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर माता ने राहत की सांस ली।हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को तलाश कर सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हिसार पुलिस की अपील: यदि किसी को कोई बच्चा गुमशुदा या असहाय अवस्था में दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके।

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here