थाना शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, नशा तस्करी के खिलाफ 20.70 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू

0
5

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ गामी पुत्र पाला सिंह निवासी गांव रत्ताखेड़ा, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई

थाना शहर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण ने बताया कि 13 अक्टूबर को एएसआई चिमन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरदूलगढ़ कैंची से रत्ताखेड़ा नहर की सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी गुरनाम सिंह उर्फ गामी हेरोइन तस्करी का कार्य करता है और इस समय रत्ताखेड़ा नहर की सड़क पर ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुये युवक को काबू कर लिया। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान आरोपी से  20.70 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ

मुकदमा दर्ज व आगे की जांच

पुलिस ने बरामद हेरोइन को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में मुकदमा न0 217 दिनाँक 13.10.2026, धारा 21B/61/85 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

 

Reported By: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here