दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस का सुरक्षा चक्र, बाजारों में उतरी खाकी की फौज

0
6

नई दिल्ली: दीपावली की चमक के बीच राजधानी की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बाजारों में उमड़ती भीड़ और त्योहार की रौनक के बीच सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शाहदरा जिले के आनंद विहार और झिलमिल मार्केट में पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की पैदल गश्त

पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद महादेव डंबरे ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजलि खंडेलवाल सहायक पुलिस आयुक्त प्रेम कुमार और थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित दिल्ली पुलिस तथा सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बाजारों में मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीपावली नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ गश्त और निगरानी तेज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here