अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पहली बार सजा निर्यात कॉर्नर, विदेशी बाजारों के खरीदारों को उत्पादकों से जोड़ने की पहल

0
7

नई दिल्ली:  अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मंच पर हरियाणा ने अपने औद्योगिक हुनर की ऐसी झलक पेश की है, जो प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की नई राह खोल सकती है। दिल्ली के प्रगति मैदान में पहली बार हरियाणा पवेलियन में विशेष निर्यात कॉर्नर तैयार किया गया है। यहां प्रदेश में निर्मित और विदेशों में निर्यात होने वाले उत्पादों को प्रदर्शित कर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल की गई है।

सीधे उत्पादकों से जुड़ सकेंगे विदेशी खरीदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्यात बढ़ाने के विजन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुरूप तैयार यह कॉर्नर प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों के लिए नए अवसरों का दरवाजा बन रहा है। इसकी खासियत यह है कि खरीदारों को उत्पादों के साथ संबंधित निर्माता और उत्पादक की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। यानी अब कारोबार के रास्ते में बिचौलियों की दूरी कम होगी और खरीदार सीधे उत्पादक से संवाद कर सकेंगे।

एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की पहल

हरियाणा के एमएसएमई उपनिदेशक रमनदीप ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाना और निर्यात के नए अवसर पैदा करना है। विदेशी खरीदार किसी भी उत्पाद में रुचि दिखाने पर सीधे निर्माता से संपर्क कर सकते हैं। इससे विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

निर्यात कॉर्नर में दिखी हरियाणा के उत्पादों की विविधता

निर्यात कॉर्नर में कॉपर उत्पाद, तैयार वस्त्र, कागज के टैग, फुटबॉल, चमड़े की जैकेट, योगासन चटाई, दीवार पर लगाए जाने वाले फ्रेम, चिकित्सा किट, भवन निर्माण के तार, नीम से बने उत्पाद, बिजली के स्विच और फर्श निर्माण से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की गई है। इन उत्पादों में हरियाणा की तकनीकी क्षमता, कारीगरी और औद्योगिक विविधता की झलक दिखाई दे रही है।

पहली बार मेले में बनाया गया अलग निर्यात कॉर्नर

हरियाणा पवेलियन के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मेले में पहली बार अलग से निर्यात कॉर्नर बनाया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के निर्यात उत्पादों को एक ही मंच पर प्रदर्शित करना है।

विदेशी खरीदारों की रुचि से उद्यमियों को नई उम्मीद

मेले में देशी-विदेशी आगंतुकों की इस प्रदर्शनी में रुचि प्रदेश के उद्यमियों के लिए नई उम्मीद जगा रही है। अब हरियाणा का हुनर केवल देश की मंडियों तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया के बाजारों में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here