नई दिल्ली: सड़क पर मनमानी करने वालों की अब खैर नहीं कहीं बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा तो कहीं गलत तरीके से की गई पार्किंग के कारण सड़क पर लगने वाले जाम के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा और गलत पार्किंग करने वालों को निशाने पर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पांच ई-रिक्शा जब्त किए गए, जबकि गलत पार्किंग और ई-रिक्शा से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कुल 112 चालान काटे गए।
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का शिकंजा
ईस्टर्न रेंज यातायात डीसीपी श्वेता चौहान की निगरानी में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क पर अव्यवस्थित यातायात गलत पार्किंग और ई-रिक्शा के कारण पैदा होने वाली बाधाओं को दूर करना रहा। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन न केवल यातायात की गति को प्रभावित करते हैं बल्कि आम लोगों, राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ई-रिक्शा जब्त किए गए और 112 चालान किए गए। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक सड़कों पर मनमानी पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आम जनता को जाम से राहत दिलाने की पहल
सड़कें आम जनता की सुविधा के लिए हैं न कि उन्हें अवैध पार्किंग या अनियमित वाहन संचालन के कारण बाधित करने के लिए। विशेष अभियान के माध्यम से सड़क पर आवागमन को बेहतर बनाने यातायात अनुशासन कायम रखने और अतिक्रमण की समस्या पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पांच ई-रिक्शा जब्त, 112 चालान की कार्रवाई के साथ एक स्पष्ट संदेश सड़क पर नियमों से समझौता नहीं होगा।
टीम की कार्रवाई नियमों का संदेश
यह विशेष अभियान संबंधित टीम द्वारा ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक चलाया गया। अभियान के दौरान की गई कार्रवाई यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और आम नागरिकों की परेशानी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सड़क सबकी है मनमानी किसी की नहीं नियम मानिए, सुरक्षित चलिए और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग दीजिए।
Reported By: Pankaj Rai












