Apple का Diwali पर खास तोहफा, रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5 लॉन्च, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

0
6

नई दिल्ली: Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपने लेटेस्ट AirPods 5 का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने ईयरबड्स में नहीं बल्कि उसके चार्जिंग केस में बदलाव किया है। वायरलेस चार्जिंग केस पर रंगोली से प्रेरित खास डिजाइन बनाया गया है, जो दिवाली और त्योहारों की भारतीय परंपरा को दर्शाता है।

कीमत और उपलब्धता

इस Special Edition AirPods 5 की कीमत 17,900 रुपये रखी गई है। यह लिमिटेड एडिशन है, इसलिए ज्यादा स्टॉक में नहीं मिलेगा। इसे आप Apple की ऑफिशियल वेबसाइट, Apple Store ऐप और देश के 6 Apple रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इनमें मुंबई के Apple BKC और Borivali, दिल्ली के Apple Saket, नोएडा का Apple Store, बेंगलुरु का Apple Hebbal और पुणे का Apple Koregaon Park शामिल है। खरीदने से पहले वेबसाइट पर स्टॉक जरूर चेक कर लें।

फीचर्स में क्या खास है?

डिजाइन के अलावा इसमें AirPods 5 के सभी लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है, जो बाहर के शोर को कम करता है। साथ ही इसमें लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी है, जिससे अलग-अलग भाषाओं को समझने में मदद मिलेगी। इसके लिए आपके पास लेटेस्ट Apple डिवाइस और अपडेटेड सॉफ्टवेयर होना जरूरी है।

बैटरी की बात करें तो ANC ऑन रहने पर भी केस के साथ कुल 22 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। केस को आप Qi वायरलेस चार्जर और Apple Watch के चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं।

फेस्टिव ऑफर्स भी शुरू

AirPods के साथ ही Apple ने भारत में फेस्टिव ऑफर्स भी शुरू कर दिए हैं, जो 11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे। इस दौरान चुनिंदा iPhone, Mac और iPad पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI मिलेगी। कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है। वहीं Apple Watch और AirPods पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन है।

Apple ने त्योहारों को और खास बनाने के लिए Today at Apple का स्पेशल सेशन भी रखा है। 14 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलने वाले इस सेशन में लोग iPad और Apple Pencil की मदद से डिजिटल रंगोली बनाना सीख सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here