हैदराबाद में खौफनाक वारदात, मां के लिव-इन पार्टनर ने 5 साल के बच्चे की गला घोंटकर ली जान, तलाश में जुटी पुलिस

0
5

नई दिल्ली: हैदराबाद के बोराबांदा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पांच साल के मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप बच्चे की मां के लिव-इन पार्टनर पर लगा है। यह वारदात 1 नवंबर की रात शिल्पी नगर के एक किराए के माकान में हिई। मृतक बच्चे की पहचान विजय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम विद्यासामगर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 36 साल है।

पुलस के मुताबिक घटने के वक्त बच्चे की मां दुर्गा घर पर नहीं थी। वह कैटरिंग के काम से बाहर गई हुई थी। घर में सिर्फ विजय और विद्यासागर मौजूद थे। आरोप हे कि इसी दौरान विद्यासागर ने बच्चे की गला घोंटकर जान ले ली। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

सुबह लौटी मां तो बिस्तर पर पड़ा मिला बेटे का शव

दुर्गा 2 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर लौटी। घर आते ही उसने अपने बेटे को बिस्तर पर बेहोश पड़ा देखा। बेटे की हालत देखकर वह घबरा गई और विद्यासागर से पूछताछ करने लगी। शोर सुनकर विद्यासागर मौके से फरार हो गया। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों ने तुरंत बोराबांदा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की जांच की।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। दुर्गा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी विद्यासागर को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई है। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन फिलहाल वह फरारा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि इस वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here