IWT पर भारत का सख्त रुख, UN चीफ के सामने पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर मुद्दा, मचा घमासान

0
5

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं। इस दौरान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने उनसे मुलाकात की। इस बैठक में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर और सिंधु जल संधि का राग अलापा और भारत पर कई आरोप लगाए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व सुरक्षा पर बातचीत हुई। इशाक डार ने बैठक में आरोप लगाया कि भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा तरीके से रद्द कर दिया है और पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोक रहा है। उन्होंने कश्मीर मुद्दे को भी उठाया।

बैठक में फिलिस्तीन और अफगानिस्तान पर भी हुई चर्चा

विदेश मंत्रालय ने X पर पोस्ट कर बताया कि इस चर्चा में फिलिस्तीन, जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान, आतंकवाद विरोधी अभियान और बहुपक्षवाद के भविष्य जैसे मुद्दे शामिल रहे। मंत्रालय के बयान में कहा गया कि इशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर विवाद के न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान की मांग दोहराई।

पाकिस्तान ने गिनाए अपने कूटनीतिक प्रयास

इशाक डार ने इस दौरान पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा संवाद और तनाव कम करने में विश्वास रखता है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका का हवाला दिया और कहा कि विवादों को सुलझाने का सबसे कारगर तरीका बातचीत और कूटनीति ही है। पाक विदेश मंत्रालय ने बताया कि UN महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के योगदान की सराहना की।

भारत-पाक दौरे पर हैं गुटेरेस

एंटोनियो गुटेरेस भारत और पाकिस्तान में स्थित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के मुख्यालय का दौरा करेंगे। इसके अलावा वह पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। पाकिस्तान का कहना है कि इस यात्रा के दौरान वह आपदा प्रबंधन व पूर्व चेतावनी प्रणाली में हुई प्रगति को दुनिया के सामने रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here